Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में
राजस्थान

राजस्थान प्रदेश की रफ्तार बदलेगा जयपुर-जोधपुर-पचपदरा 6 लेन एक्सप्रेसवे, जयपुर से जोधपुर का सफर होगा मात्र 4 घंटे में पूरा

राजस्थान प्रदेश में बनने जा रहे जयपुर-जोधपुर-पचपदरा 6 लेन एक्सप्रेसवे को औद्योगिक दृष्टि से भी काफी अहम माना जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे राजस्थान प्रदेश की पचपदरा रिफाइनरी की जयपुर दिल्ली, महाराष्ट्र और गुजरात से कनेक्टिविटी मजबूत करेगा।

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
JAIPUR JODHPUR PACHPADRA EXPRESSWAY
JAIPUR JODHPUR PACHPADRA EXPRESSWAY

Jaipur-Jodhpur-Pachpadra Expressway: राजस्थान प्रदेश में सरकार द्वारा हजारों करोड रुपए की लागत से बनाए जा रहे नए 6 लेन एक्सप्रेसवे को प्रदेश की रफ्तार बदलने की एक अहम कड़ी के रूप में माना जा रहा है। जयपुर-जोधपुर-पचपदरा 6 लेन एक्सप्रेसवे को जयपुर कोर्ट जोधपुर के लिए भी काफी अहम माना जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे वाहन चालकों के सफर को तो आसान करेगा ही करेगा साथ ही साथ राजस्थान प्रदेश की गुजरात, महाराष्ट्र और दिल्ली से कनेक्टिविटी को मजबूत करने का काम भी करेगा। राजस्थान प्रदेश के विकास को बढ़ावा देने हेतु जयपुर-जोधपुर-पचपदरा 6 लेन एक्सप्रेसवे पर सरकार द्वारा 11492 करोड रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इस हाइवे के निर्माण से जयपुर और जोधपुर के बीच का सफर पूरा करने में मात्र चार घंटे लगेंगे।

7 घंटे काम हो जाएगा जोधपुर से मुंबई का सफर

जयपुर-जोधपुर-पचपदरा 6 लेन एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद राजस्थान प्रदेश के वाहन फर्राटा करते हुए दिखाई देंगे। इस एक्सप्रेसवे का काम होगा होने के बाद जोधपुर से मुंबई का सफर आसान हो जाएगा। वर्तमान में जोधपुर से मुंबई तक सड़क के रास्ते पहुंचने के लिए कम से कम 18 घंटे का समय लगता है। वहीं जयपुर जोधपुर पचपदरा हाईवे से मुंबई और जोधपुर के बीच का सफर 7 घंटे घटकर मात्र 11 घंटे का रह जाएगा। यह हाईवे मुंबई और जोधपुर के साथ मारवाड़ और पश्चिमी राजस्थान के बीच की दूरी को भी कम करने का काम करेगा।

400 किलोमीटर लंबे 6 लेन एक्सप्रेसवे के निर्माण पर खर्च होंगे हजारों करोड रुपए

राजस्थान प्रदेश में बनने जा रहे जयपुर-जोधपुर-पचपदरा 6 लेन एक्सप्रेसवे को औद्योगिक दृष्टि से भी काफी अहम माना जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे राजस्थान प्रदेश की पचपदरा रिफाइनरी की जयपुर दिल्ली, महाराष्ट्र और गुजरात से कनेक्टिविटी मजबूत करेगा। इस हाइवे पर सरकार हजारों करोड रुपए खर्च करेगी। NHAI दोबारा जारी की गई एक विस्तृत रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार 400 किलोमीटर लंबे जयपुर-जोधपुर-पचपदरा 6 लेन एक्सप्रेसवे पर 11492 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। यह एक्सप्रेसवे मौजमाबाद से किशनगढ़, विजयनगर और पाली के रास्ते भाद्राजून व समदड़ी होते हुए पचपदरा पहुंचेगा। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से प्रदेश के दर्जनों छोटे शहरों की बड़े शहरों से कनेक्टिविटी मजबूत हो जाएगी।

प्रतिक्रियाएं

2 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।