भीलवाड़ा
सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर धाकड़ समाज की बैठक
संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

बिजौलियां(जगदीश सोनी)।ऊपरमाल आदर्श धाकड़ समाज के 24 वें सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर सामूहिक विवाह सम्मेलन कमेटी के अध्यक्ष सोहन लाल धाकड़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। कमेटी के आजीवन संरक्षक पूर्व जिला प्रमुख इंजी. कन्हैया लाल धाकड़ , मुख्य संयोजक पूर्व विधायक विवेक धाकड़ के सानिध्य में 24 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन करने का निर्णय सर्वसम्मति से किया गया और कल्याणपुरा निवासी खनन व्यवसायी प्रभू लाल धाकड़ को 24 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन का अध्यक्ष बनाया गया।
प्रत्येक रविवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक करने का निर्णय लिया गया।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
