Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

खेलों से शारीरिक व बौद्धिक विकास होता है--सासद बेनिवाल

रावतसर---राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामसर का कुआं में सोमवार को नवीन विद्यालय भवन, मुख्य द्वार, आईसीटी लैब का लोकार्पण समारोह एवं अष्टम पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह हुआ। पीइईओ रामसर कुआं गौतम गोदारा ने बताया कि इस अवसर पर पावन सान्निध्य महंत जगरामपुरी महाराज का रहा। मुख्य अतिथि सांसद उम्मेदाराम बेनिवाल, अध्यक्षता बाड़मेर विधायक डॉ प्रियंका चौधरी, अतिविशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, विशिष्ट अतिथि बाड़मेर ग्रामीण प्रधान जेठी देवी, सरपंच रामसर का कुआं रम्भा देवी रहे। महंत जगरामपुरी महाराज ने कहा कि खिलाड़ी हार से निराश नहीं हो। व्यक्ति को परिश्रम करना चाहिए। असफलता ही सफलता की कुंजी है। इस अवसर पर सांसद उम्मेदाराम बेनिवाल ने कहा कि खेलों से शारीरिक व बौद्धिक विकास होता है। गांवों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है जरुरत है उन्हें तराशने की। विनेश फोगाट एवं मनु भाकर जैसी प्रतिभाएं भी गांवों से ही निकली है। उन्होंने विधालय में रसोई भवन और स्मार्ट भवन बनाने की घोषणा की। डॉ प्रियंका चौधरी ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद जरूरी है। जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य का विकास अधूरा है। आज के समय में शिक्षा बहुत जरूरी है। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य नरसिंह कड़वासरा, युवा नेता मानवेन्द्र कड़वासरा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि गेनाराम मेघवाल, सरपंच बेरीवाला तला खरथाराम चौधरी, सरपंच प्रतिनिधि रामसर कुआं विशनाराम कड़वासरा, रावतसर सरपंच प्रतिनिधि करण गोदारा, नवीन गोदारा, खेमाराम सारण, रुपाराम पोटलिया, मोडाराम गोदारा सहित ग्रामीण व विधार्थी मौजूद रहे।इस अवसर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को सम्मानित किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जनवरी 2027 इन ट्रेनों के रूट्स में हुआ बदलाव, देखें पूरी लिस्ट